Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
भारत

कोरबा: फल विक्रेता और उसके परिजन निकले कोरोना पॉजिटिव,मचा हड़कंप

कोरबा । नगर पालिक निगम के कोरबा जोन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी- कर्मचारी उस वक्त सदमे में आ गए जब पता चला कि कुछ जोन कर्मियों ने जिस फल विक्रेता से फल खरीदा था, उसके गांव से लौटे परिजन कोरोना पॉजिटीव निकले हैं। हालांकि मरीज पहले से कोरेन्टीन सेंटर में थे लेकिन उसके गांव से लौटने के बाद संपर्क में आय
Share:
कोरबा: फल विक्रेता और उसके परिजन निकले कोरोना पॉजिटिव,मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

कोरबा । नगर पालिक निगम के कोरबा जोन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी- कर्मचारी उस वक्त सदमे में आ गए जब पता चला कि कुछ जोन कर्मियों ने जिस फल विक्रेता से फल खरीदा था, उसके गांव से लौटे परिजन कोरोना पॉजिटीव निकले हैं। हालांकि मरीज पहले से कोरेन्टीन सेंटर में थे लेकिन उसके गांव से लौटने के बाद संपर्क में आये परिजन भी होंम क्वारन्टीन न हो कर दुकान लगा रहे थे। अब ये सभी निगम कर्मी फल विक्रेता के संपर्क में आ चुके हैं और संक्रमण की आशंका से ग्रसित हैं। उन्होंने कलेक्टर से लेकर नगर निगम कमिश्नर और अन्य उच्चाधिकारियों को अपनी आशंका से अवगत करा दिया है।