Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

कोरांव/प्रयागराज- मांडा ब्लाक के दसवार गाँव में प्रधानी पद को लेकर चली लाठी

कोरांव/प्रयागराज- थाना व ब्लाक मांडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत दसवार में दि0 18/04/2021 को प्रधानी पद के रंजिशन सरकारी लगे हैंड पम्प का पानी बन्द करने के वजह से दो प्रधान प्रत्यासियों के परिजन आपस मे भिड़े. प्रधान पद sc महिला आरक्षित था. एक पक्ष से संगम लाल की पत्नी व दूसरी तरफ से रामगति की पत्नी उम्म
Share:
Read in your preferred language.

कोरांव/प्रयागराज- थाना व ब्लाक मांडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत दसवार में दि0 18/04/2021 को प्रधानी पद के रंजिशन सरकारी लगे हैंड पम्प का पानी बन्द करने के वजह से दो प्रधान प्रत्यासियों के परिजन आपस मे भिड़े. प्रधान पद sc महिला आरक्षित था. एक पक्ष से संगम लाल की पत्नी व दूसरी तरफ से रामगति की पत्नी उम्मीद्वार थी .दोपहर उम्मीद्वार प्रधान पति रामगति द्वारा उपरोक्त पहले पक्ष को हैंड पम्प पर पानी भरने से मना करने पर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी और मामला बढ़ता गया. मामला इतना बढ़ गया कि लाठिया चलने लगी . वही प्रथम पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है .दोनों पक्षों से लोग चोटिल हुए हैं. सूचना मिलने पर तत्काल ही डायल 112 पुलिस मौके पर दसवार गाँव पहुंची. चोटिल ब्यक्तियों को chc मांडा ले जाया गया.


प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858