Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

कोरांव/प्रयागराज - गर्भवती महिला की गई जान

कोरांव/प्रयागराज - हाटा गाँव के रहने वाले मोंनू आदिवासी जो की बाहर अन्य प्रदेश में काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है .उसकी गर्भवती पत्नी कांति देवी घर पर अपनी सास व अन्य परिवार के साथ रहती थी. दिनाँक 06/11/2020 दिन शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे उसको प्रसव पीड़ा चालू हो गया जो कि दूसरे बच्चे क
Share:
कोरांव/प्रयागराज - गर्भवती महिला की गई जान
Read in your preferred language.

कोरांव/प्रयागराज - हाटा गाँव के रहने वाले मोंनू आदिवासी जो की बाहर अन्य प्रदेश में काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है .उसकी गर्भवती पत्नी कांति देवी घर पर अपनी सास व अन्य परिवार के साथ रहती थी. दिनाँक 06/11/2020 दिन शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे उसको प्रसव पीड़ा चालू हो गया जो कि दूसरे बच्चे की माता बनने वाली थी. उसको एंबुलेंस की सहायता से CHC मांडा ले जाया गया. वहां पर शाम के 6 बजे के बाद डाक्टरों के द्वारा इलाज चालू किया गया, किंतु गर्भवती महिला की हालत बिगड़ती देख डाक्टरों द्वारा उसे जिला अस्पताल स्वरूपरानी प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया. परिवारी लोग गर्भवती महिला को अपने निजी साधन द्वारा जिला अस्पताल स्वरूपरानी प्रयागराज के लिए जा रहे थे. तभी उनकी मौत हो गई .