Monday, 14 September 2026 | 11:02 PM
भारत

कोलकाता: चुनाव आयोग के फैसले के बाद सियासत, ममता बनर्जी की हुंकार

टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कोलकाता में धरने पर बैठीं हुईं हैं। उनका कहना है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। जिस तरह से उन्हें प्रचार करने से रोका गया है वो अपने आपमें यह बताने के लिए पर्याप्त है कि बीजेपी हताश हो चुकी है। ममता बनर्जी के समर्थन में
Share:
कोलकाता: चुनाव आयोग के फैसले के बाद सियासत, ममता बनर्जी की हुंकार
Read in your preferred language.

टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कोलकाता में धरने पर बैठीं हुईं हैं। उनका कहना है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। जिस तरह से उन्हें प्रचार करने से रोका गया है वो अपने आपमें यह बताने के लिए पर्याप्त है कि बीजेपी हताश हो चुकी है। ममता बनर्जी के समर्थन में डीएमके के एम के स्टालिन भी मैदान में उतरे और कहा कि चुनाव आयोग किस तरह की नजीर पेश कर रहा है।

चुनाव आयोग ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी पर 12 अप्रैल की रात 8 बजे से 13 अप्रैल की रात 8 बजे तक किसी भी तरह से प्रचार करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। दरअसल हाल ही में चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को उनके एक बयान के लिए नोटिस भेजा था। ममता बनर्जी को हुगली में चुनाव रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील करने के लिए नोटिस जारी किया गया था।