Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की

कोलकाता पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ खुद से संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुक्रवार को बिड़ला तारामंडल के पास कैथेड्रल रोड पर तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) की एक बैठक हुई। इसमें कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन
Share:
कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की
Read in your preferred language.

कोलकाता पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ खुद से संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुक्रवार को बिड़ला तारामंडल के पास कैथेड्रल रोड पर तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) की एक बैठक हुई। इसमें कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया। छात्र विंग के आयोजकों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर अपु बैद्य ने 28 अगस्त को लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि TMCP की बैठक के दौरान ममता बनर्जी और आयोजकों ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए समर्थकों को उकसाया। कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। कुछ समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स हटा दिए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की।