Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल

केएल राहुल ने वह कर दिखाया है, जो अब तक IPL में कोई नहीं कर पाया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 23 रनों की पारी खेल उन्होंने इतिहास रच डाला. राहुल आईपीएल के इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हों. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 16 र
Share:
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल
Read in your preferred language.

केएल राहुल ने वह कर दिखाया है, जो अब तक IPL में कोई नहीं कर पाया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 23 रनों की पारी खेल उन्होंने इतिहास रच डाला. राहुल आईपीएल के इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हों. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 16 रन बनाते ही उन्होंने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 1,000 रन पूरे कर लिए थे.

इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं था, जिसने तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक हजार से अधिक रन बनाए हों. केएल राहुल ने अब तक दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने दिल्ली के लिए 24वीं पारी में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया. केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1,007 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1410 रन और पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 2548 रन बनाए हैं.