Tuesday, 15 September 2026 | 8:02 AM
भारत

फर्रुखाबाद: अमेठी कोहना में बुद्ध पूर्णिमा पर खीर वितरण, सामाजिक समरसता का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के अमेठी कोहना क्षेत्र में हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के विचारों को स्मरण करते हुए शांति, करुणा और समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर खीर
Share:
फर्रुखाबाद: अमेठी कोहना में बुद्ध पूर्णिमा पर खीर वितरण, सामाजिक समरसता का संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के अमेठी कोहना क्षेत्र में हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के विचारों को स्मरण करते हुए शांति, करुणा और समरसता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर खीर वितरण का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में अचल प्रताप सिंह एडवोकेट, जतिन शाक्य उर्फ गोलू, सधीर शाक्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग—अहिंसा, प्रेम और सद्भाव—पर चलने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ सकारात्मक संदेश भी फैलाते हैं। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।