Tuesday, 15 September 2026 | 3:19 PM
भारत

खरगोन/मध्य प्रदेश: साढ़ू की मेहमाननवाजी से तंग आकर फांसी लगाने लगा शख्स, मामला जान पकड़ लेंगे माथा

मध्य प्रदेश के खरगोन से एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है. खरगोन का रहने वाला एक व्यक्ति अपने साढ़ू की मेहमाननवाजी से तंग आ गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक का नाम राजेंद्र है. वह एक दिन पेड़ पर लटक कर फांसी की कोशिश करने लगा. ऐसे में आसपास और घरवाले उसे मनाने की कोशिश करने लगे. बहु
Share:
खरगोन/मध्य प्रदेश: साढ़ू की मेहमाननवाजी से तंग आकर फांसी लगाने लगा शख्स, मामला जान पकड़ लेंगे माथा
Read in your preferred language.

मध्य प्रदेश के खरगोन से एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है.

खरगोन का रहने वाला एक व्यक्ति अपने साढ़ू की मेहमाननवाजी से तंग आ गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक का नाम राजेंद्र है. वह एक दिन पेड़ पर लटक कर फांसी की कोशिश करने लगा. ऐसे में आसपास और घरवाले उसे मनाने की कोशिश करने लगे. बहुत मनाने के बाद भी राजेंद्र जान दे देने पर अड़ा हुआ था. परिवार वालों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला दी. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो राजेंद्र फांसी लगाने की कोशिश ही कर रहा था. आधा घंटे चले इस नाटक के बाद पुलिस राजेंद्र को नीचे उतारने में सफल हो पाई. ऐसे में जब उसे फांसी लगाने की वजह पूछी गई तो उसने ऐसा जवाब दिया कि पुलिस ने भी अपना माथा पकड़ लिया. राजेंद्र ने कहा कि उसका साढ़ू पिछले एक महीने से मेरे घर पर रुका है. वह जाने का नाम ही नहीं ले रहा है. उसे जब जाने के लिए कहा जाता है तो वह मुझे मारने के धमकी देता है.