Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
उत्तर प्रदेश

कटिहार/बिहार: आग लगने से घर गृहस्थी जलकर हुई स्वाहा

कटिहार: कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरथ पंचायत के खेमपुर गांव में बच्चे द्वारा जलाए गए पटाखे से आग लग गई । आग लगने से खेमपुर गांव निवासी भुट्टू शर्मा का बैठक घर , मवेशी बांधने वाला घर( गुहाल घर) पूरी तरह जलकर राख हो गया । आग लगते ही काफी हो हल्ला होने लगा। ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन दल को आग लगने की
Share:
कटिहार/बिहार: आग लगने से घर गृहस्थी जलकर हुई स्वाहा
Read in your preferred language.

कटिहार: कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरथ पंचायत के खेमपुर गांव में बच्चे द्वारा जलाए गए पटाखे से आग लग गई । आग लगने से खेमपुर गांव निवासी भुट्टू शर्मा का बैठक घर , मवेशी बांधने वाला घर( गुहाल घर) पूरी तरह जलकर राख हो गया । आग लगते ही काफी हो हल्ला होने लगा। ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन दल को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना पर आनन-फानन में अग्निशमन दल ने पहुंचकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया । जलावन घर में आग लगने के कारण आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थी। परंतु जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गुहाल घर व बैठक घर जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गई है।

अंचलाधिकारी रविशंकर सिन्हा ने बताया कि राजस्व कर्मी को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सवांददाता: संजीव मेहता