Friday, 30 October 2026 | 6:41 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा जी के द्वारा किया गया पुरूस्कार वितरण

Share:
कासगंज:  भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा जी के द्वारा किया गया पुरूस्कार वितरण
कासगंज ः आज जनपद कासगंज में श्री गणेश इंटर कॉलेज, कासगंज में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ आयोजित सप्तम जनपदीय युवा खेल समारोह–2026 में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है कि जनपद कासगंज के युवा खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर जनपद एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएँगे।

खेलेंगे युवा, बढ़ेगा कासगंज! 🇮🇳