Tuesday, 15 September 2026 | 1:24 AM
Home / News / News
News

कासगंज : गोली लगने से पंचायत मित्र हुआ घायल

थाना सिकंदरपुर वैश्य अंतर्गत एक पंचायत मित्र को घर जाते समय रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने जांच पड़ताल के बाद घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक योगेश कुमार पुत्र रूप सिंह गां
Share:
कासगंज : गोली लगने से पंचायत मित्र हुआ घायल
Read in your preferred language.

थाना सिकंदरपुर वैश्य अंतर्गत एक पंचायत मित्र को घर जाते समय रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने जांच पड़ताल के बाद घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक योगेश कुमार पुत्र रूप सिंह गांव कादरगंज पुख्ता में पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को मनरेगा के कुछ आवश्यक कागजात गंजडुंडवारा ब्लॉक में जमा करने गए थे। इन्हें जमा करने के बाद घर के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी बाजार में करने लगे। जब शहर से वापस लौटे तो कुछ अंधेरा हो गया था। जैसे ही अपनी बाइक से गढ़ी पशु नकाशा कादरगज पर आए तो इन्होंने एक तरफ अपनी बाइक को खड़ा करके लघु शंका करने लगे।। जैसे ही यह अपनी बाइक पर सवार हुए वैसे हीवहा खड़े लोगों ने इन पर फायर मार दिया। गोली लगते ही योगेश लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पडा ।हमलावर वहां से भाग गए। घटनास्थल पर हमलावर 1 जोड़ी चप्पल छोड़ गए , जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। काफी देर में होश आने पर उन्होंने जेब में पड़े छोटे मोबाइल से संपर्क घरवालों से किया तब वह परिवारी जन घटनास्थल तक पहुंचे ,और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल योगेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा गम्भीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया , पुलिस नेघटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में खोजबीन शुरू की।

सवांददाता: प्रवेंद्र कुमार सक्सेना