कासगंज में 2027 की चुनावी तैयारी पर मंथन, रामवीर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को मामों स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में भाजपा छोड़कर वीरेश कुमार सविता और मंजीत सिंह सविता ने अपने साथियों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह प्रधान ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष खालिद नदीम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विक्रम सिंह और गोरेलाल बाबू तथा मंडल जोन प्रभारी जाहिद अली निजामी मौजूद रहे।
बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सेक्टर व बूथ स्तर पर कमेटियों को सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही पार्टी नेतृत्व के घोषित लक्ष्य के तहत मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई।
इस दौरान डॉ. प्रेमपाल सिंह, महेंद्रपाल सिंह शाक्य, शांति स्वरूप कश्यप, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र गौतम, मुहम्मद हसन, शमशाद अहमद, ललित कुमार गौतम, राजकुमार बौद्ध, नेकसेलाल, अमरनाथ, अशोक कुमार शाक्य और खुशदयाल गौतम सहित पार्टी पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे।