Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
भारत

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अब करणी सेना ने भी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने एक बैठक के दौरान कहा कि करणी सेना उत्तर प्रदेश में 50 से 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. इसके लिए संगठन
Share:
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अब करणी सेना ने भी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने एक बैठक के दौरान कहा कि करणी सेना उत्तर प्रदेश में 50 से 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. इसके लिए संगठन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं.

अम्मू ने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और लोगों को संगठन से जोड़ेंगे. संगठन की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाई जाए और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाए.

करणी सेना की ओर से प्रदेश के 11 जिलों से रथ यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है. इस यात्रा का समापन अयोध्या में किया जाएगा. सूरजपाल सिंह अम्मू के मुताबिक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, मुरादाबाद, बनारस समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से रथ यात्राएं निकाली जाएंगी.

बैठक में रथ यात्रा को सफल बनाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई. संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है.