Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

करीना कपूर खान ने बताई वजह क्यों कर दिया था संजय लीला भंसाली की ‘राम लीला’ करने से इनकार

फैन्स काफी खुश हुए थे, जब संजय लीला भंसाली के साथ करीना कपूर खान ने कॉलेबोरेट किया था। राम लीला के लिए संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को लेने का सोचा था। हालांकि, करीना कपूर खान, संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थीं, लेकिन फिल्म की शूटिंग से केवल 10 दिन पहले करीना ने यह मूवी करने
Share:
करीना कपूर खान ने बताई वजह क्यों कर दिया था संजय लीला भंसाली की ‘राम लीला’ करने से इनकार
Read in your preferred language.

फैन्स काफी खुश हुए थे, जब संजय लीला भंसाली के साथ करीना कपूर खान ने कॉलेबोरेट किया था। राम लीला के लिए संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को लेने का सोचा था। हालांकि, करीना कपूर खान, संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थीं, लेकिन फिल्म की शूटिंग से केवल 10 दिन पहले करीना ने यह मूवी करने से इनकार कर दिया।

खबरें यह भी आई थीं कि संजय लीला भंसाली इसके बाद कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के पास भी गए थे, लेकिन बाद में फाइनल दीपिका पादुकोण को किया गया। कई लोगों को ऐसा भी लगा कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी की बात हो रही है, इसलिए ऐसा हुआ है। बाद में करीना ने क्लियर करते हुए कहा था कि मेरा मूड नहीं हो रहा है यह फिल्म करने का इसलिए नहीं कर रही हूं।

साल 2013 में डेकन क्रॉनिकल को इंटरव्यू देते हुए करीना कपूर खान ने कहा, “मैंने कहा कि मैं पागल हूं। कई बार ऐसा हुआ है मेरे साथ कि मैंने फिल्म साइन की और बाद में अहसास हुआ कि मैंने गलती कर दी है। हां, मुझे राम लीला फिल्म करनी चाहिए थी, लेकिन मेरा मन बदल गया था। मैंने गोरी (गोरी तेरे प्यार में) करना चुना।”

करीना ने आगे कहा था कि मेरे साथ, हर चीज मेरे मूड पर निर्भर करती है। मुझे किसी चीज का पछतावा नहीं, मैंने बहुत अच्छे निर्देशकों के साथ काम किया है। हां, संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर संग काम करने का मौका मैंने गवां दिया। मैं एकलौती एक्ट्रेस हूं जो अपनी फिल्में दूसरी एक्ट्रेसेस को दे देती हूं।