Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
मनोरंजन

करीना कपूर ने भाई रणबीर कपूर को बताया इंडिया का बेस्ट एक्टर

करीना कपूर खान ने हाल ही में उन अफवाहों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर RK स्टूडियोज़ को फिर से शुरू करने वाले हैं. ऐसे में करीना ने जो रिएक्शन दिया है वो काफी सुर्खियों में है. साथ ही एक्ट्रेस ने इसी बातचीत के दौरान रणबीर कपूर को भारत का बेस्ट एक्टर तक करार दे दिया. रणबीर कपूर
Share:
करीना कपूर ने भाई रणबीर कपूर को बताया इंडिया का बेस्ट एक्टर
Read in your preferred language.

करीना कपूर खान ने हाल ही में उन अफवाहों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर RK स्टूडियोज़ को फिर से शुरू करने वाले हैं. ऐसे में करीना ने जो रिएक्शन दिया है वो काफी सुर्खियों में है. साथ ही एक्ट्रेस ने इसी बातचीत के दौरान रणबीर कपूर को भारत का बेस्ट एक्टर तक करार दे दिया.

रणबीर कपूर के जरिए RK स्टूडियोज़ को फिर से शुरू करने की खबरों के बीच करीना कपूर ने साफ कह दिया है कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है. ETimes से बात करते हुए करीना ने बताया कि ये अफवाहें उनके फैमिली व्हाट्सऐप ग्रुप तक भी पहुंच गई है, जहां इन खबरों को बकवास बता दिया गया.

करीना ने कहा कि ये आइडिया सुनने में काफी मजेदार लगता है, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी प्लान नहीं किया जा रहा है. करीना ने कहा,'ये बिल्कुल सच नहीं है. ये बात हमारे फैमिली ग्रुप में भी चर्चा में थी और सभी का कहना था, ऐसा नहीं हो रहा है.'

एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा,'मुझे लगता है लोग वाकई चाहते हैं कि ऐसा हो. मुझे लगता है कि रणबीर कपूर फिलहाल अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रहे हैं. उन्हें एक्टिंग से बहुत प्यार है. मेरे हिसाब से वो आज भारत के बेस्ट एक्टर हैं. इसलिए उनका पूरा ध्यान उसी पर है. ये दिल तोड़ने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. शायद लोलो और रणबीर को इस बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की तरह सोच सकती हूं.'

बता दें पिछले दिनों ऐसा खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर RK फिल्म्स फिर से शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं. साथ ही वो इसी के बैनर तले अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं. ये भी कहा गया था कि इसके लिए रणबीर ने मुंबई में एक नई जगह 20 साल की लीज पर ली है.