Tuesday, 15 September 2026 | 9:03 AM
उत्तर प्रदेश

कानपुर : युवक हुआ लापता ,खोज जारी आप भी खबर करें शेयर

बुधवार घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। तकरीबन 32 वर्षीय निमेष गुप्ता पुत्र अनूप कुमार गुप्ता शक़्कर मिल खलवा रायपुरवा कानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र का निवासी
Share:
कानपुर : युवक हुआ लापता ,खोज जारी आप भी खबर करें शेयर
Read in your preferred language.

बुधवार घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

तकरीबन 32 वर्षीय निमेष गुप्ता पुत्र अनूप कुमार गुप्ता शक़्कर मिल खलवा रायपुरवा कानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।
जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों से मिलने गया था तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। न तो वह लौटा और न ही उसका कुछ सुराग लग रहा है। उसके दोनों मोबाइल ऑफ जा रहे हैं। सभी जगह खोजबीन कर ली परंतु निमेष की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। उसके गायब होने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

युवक पीला शर्ट, नीला चेकदार लोवर ,पेअर में काळा रंग की चप्पल पहने हुए है अगर सर्व साधारण को इनकी जानकारी मिले तो निम्न न पर बताने का कष्ट करें। दस्तक परिवार और पीड़ित परिवार आपका सदैव आभारी रहेगा।

प्रभारी निरीक्षक अनवरगंज-- 9454401455
प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुरवा ---9454403747