Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: नवाबगंज थाने का डीआईजी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा जनपद फतेहगढ़ के थाना नवाबगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गार्द की सलामी ली और थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्था
Share:
फर्रुखाबाद: नवाबगंज थाने का डीआईजी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा जनपद फतेहगढ़ के थाना नवाबगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गार्द की सलामी ली और थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शस्त्रागार, भोजनालय एवं आवासीय बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

महिला हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने महिला संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पुलिस कर्मियों को अनुशासन, कार्यकुशलता और जनता के प्रति बेहतर व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम चौकीदारों को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनका मनोबल बढ़ाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।