Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

कानपुर: एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा, महिला सुरक्षा और आगामी चुनाव तैयारियों पर दिया विशेष जोर

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोनल कार्यालय में कानपुर जोन के सभी जनपद प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनान
Share:
कानपुर: एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा, महिला सुरक्षा और आगामी चुनाव तैयारियों पर दिया विशेष जोर
Read in your preferred language.

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोनल कार्यालय में कानपुर जोन के सभी जनपद प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए गए।

समीक्षा बैठक में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, आगामी चुनावों की तैयारियों, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सोशल मीडिया की निगरानी, ऑपरेशन कन्विक्शन की प्रगति तथा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई।

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनसुनवाई एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने और साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र श्री यमुना प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।