कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 आज जनपद में पूजनीय गुरूजी प्रिय हरि गोविंद शाक्य जी के शुभ गृह प्रवेश समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में शामिल होकर लोगों ने गुरूजी को नए गृह के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।इस पावन अवसर पर उपस्थित अतिथियों में रतनपुर के प्रधान आदरणीय श्री हुकुम सिंह शाक्य जी, रायपुर एवं सलेमपुर के प्रधान आदरणीय श्री शैलेंद्र शाक्य जी, कुशवाहा कोल्ड स्टोरेज के आदरणीय श्री तरुण कुशवाहा जी तथा सिकंदरपुर के आदरणीय चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में डॉ. गौरव शाक्य, अवनीश शाक्य, नितिन कुशवाहा, रजनीश शाक्य, रामलखन शाक्य, अभिषेक राजपूत सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एक-दूसरे से आत्मीय मुलाकात कर सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह सौहार्द, सम्मान और उत्साह से भरा रहा।समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरुजनों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है और ऐसे शुभ अवसर समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। अंत में सभी ने पूजनीय गुरूजी हरि गोविंद शाक्य जी को नए आशियाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके जीवन में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय ऊर्जा बनी रहने की कामना की।
UP News
कन्नौज:गुरूजी हरि गोविंद शाक्य के गृह प्रवेश समारोह में जुटे गणमान्य लोग, आत्मीय मुलाकातों ने बढ़ाया सम्मान
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 आज जनपद में पूजनीय गुरूजी प्रिय हरि गोविंद शाक्य जी के शुभ गृह प्रवेश समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में शामिल होकर लोगों ने गुरूजी को नए गृह के लि
Read in your preferred language.