Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

कन्नौज:अपनी जनता पार्टी ने शिवम कुशवाहा को कन्नौज का जिलाध्यक्ष किया मनोनीत

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 अपनी जनता पार्टी (उत्तर प्रदेश इकाई) ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए कन्नौज जनपद के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार शिवम कुशवाहा को जनपद कन्नौज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया ग
Share:
कन्नौज:अपनी जनता पार्टी ने शिवम कुशवाहा को कन्नौज का जिलाध्यक्ष किया मनोनीत
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 अपनी जनता पार्टी (उत्तर प्रदेश इकाई) ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए कन्नौज जनपद के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार शिवम कुशवाहा को जनपद कन्नौज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जारी मनोनयन पत्र में बताया गया है कि शिवम कुशवाहा, निवासी ग्राम महमूदापुर, पोस्ट लोहामण, जनपद कन्नौज, को संगठन हित में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे जिले में संगठन को मजबूत करते हुए विधानसभा, सेक्टर एवं पोलिंग बूथ स्तर तक समितियों का गठन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मनोनयन पत्र पर अपनी जनता पार्टी (उत्तर प्रदेश इकाई) के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी के हस्ताक्षर हैं। पत्र की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवम कुशवाहा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कन्नौज जनपद में संगठन और अधिक मजबूत होगा।