Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
मनोरंजन

सीएम थलापति विजय के फैसले पर कमल हासन ने किया सपोर्ट

देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है. तमिलनाडु में भी टीवीके पार्टी की सरकार बन चुकी है. और तमिलनाडु का अपना नया सीएम भी मिल गया. फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले अभिनेता सी जोसेफ विजय ने सीएम पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही विजय को एक्शन मोड में देखा जा रहा है.
Share:
सीएम थलापति विजय के फैसले पर कमल हासन ने किया सपोर्ट
Read in your preferred language.

देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है. तमिलनाडु में भी टीवीके पार्टी की सरकार बन चुकी है. और तमिलनाडु का अपना नया सीएम भी मिल गया. फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले अभिनेता सी जोसेफ विजय ने सीएम पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही विजय को एक्शन मोड में देखा जा रहा है.

थलापति विजय ने शराब बिक्री को लेकर कड़ा फैसला लिया है. उन्होंने दो सप्ताह के अंदर तमिलनाडु में स्कूलों, मंदिरों के नजदीक करीब 717 शराब की दुकान बंद करने का आदेश दिया. इस फैसले का समर्थन सुपरस्टार कमल हासन, विशाल ने भी किया.

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कमल हासन ने लिखा, 'मैं तमिलनाडु के नए सीएम और प्रिय विजय के इस कड़े फैसले का समर्थन करता हूं. स्कूलों, धार्मिक स्थलों और बस स्टैंड के पास से शराब की दुकानों को हटाना ज़रूरी था. यह सरकार की जिम्मेदारी है कि, ऐसी अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाए. आज यह आंकडा 717 है कल और ज्यादा होगा. निर्णायक फैसला, शुभकामनाएं.'