Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

कालपी (जालौन):पूर्व मंत्री का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

कालपी (जालौन) : समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा का नगर के बिजलीघर रोड बाईपास ने फूल-मालाओं से लाद कर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुये उनका भव्य स्वागत किया। समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा के जालौन कार्यक्रम में शिरकत करने जा
Share:
कालपी (जालौन):पूर्व मंत्री का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
Read in your preferred language.

कालपी (जालौन): समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा का नगर के बिजलीघर रोड बाईपास ने फूल-मालाओं से लाद कर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुये उनका भव्य स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा के जालौन कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इसी क्रम में बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी में बिजलीघर बाईपास स्थित इं. पुष्पेंद्र सिंह सेंगर (विशेष आमंत्रित प्रदेश सदस्य युवजन सभा) के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं अभिषेक मिश्रा ने चलते-चलते कहा उत्तर प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, मंहगाई भृष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है, अब समय आ रहा है सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर सरकार की ग़लत नीतियों का विरोध करें और अखिलेश यादव की सरकार में कराये गये विकास कार्यों को जनता तक पहुंचायें। इस मौके पर विशालनी पाल, अमन बिश्नोई नगर अध्यक्ष , विशाल यादव उपाध्यक्ष, रौनक, शोभित सिंह, श्यामू सिंह चौहान, ऋषभ चौरसिया, सोमिल यादव, सेवेंद्र चौहान, राजू प्रजापति, रौनक यादव, विकास ओमरे सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।