Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
उत्तर प्रदेश

कालपी(जालौन): सपाइयों ने कालपी की सड़कों मे निकाली ट्रैक्टर रैली, प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था

कालपी(जालौन) : किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालपी की सडकों विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गयी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के पहले जोल्हुपुर मोड़ मे करीब 200 ट्रैक्टरो के साथ इकट्ठा हो गए। कार्यकर्ताओ के साथ ट्रेक्टर ज
Share:
कालपी(जालौन): सपाइयों ने कालपी की सड़कों मे निकाली ट्रैक्टर रैली, प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था
Read in your preferred language.

कालपी(जालौन) : किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालपी की सडकों विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गयी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के पहले जोल्हुपुर मोड़ मे करीब 200 ट्रैक्टरो के साथ इकट्ठा हो गए। कार्यकर्ताओ के साथ ट्रेक्टर जलूस कालपी पहुंचा। ट्रैक्टर जलूस कालपी के अमलतास तिराहा, बाईपास, ओवरब्रिज, दुर्गा मंदिर चौराहा आदि मुख्य मार्गों पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए निकाला गया। ट्रैक्टरों में भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानून को वापस करने की बापिस करने की मांग की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सैकड़ों की संख्या में करीब 200 ट्रैक्टर के साथ जोहलुपुर मोड़ पर पहुंच कर एक ट्रैक्टर रैली निकाली जो कालपी के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई वापस जोल्हूपुर मोड़ पर ही समाप्त समाप्त हुई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा के कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए।हाजी अजहर बेग, शिवबालकसिंह यादव, मलखान सिंह यादव, समर सिंह चौहान, अजय अवेक ,विद्या गली ,हरमोहन सिंह यादव, अजीत सिंह यादव, हाजी अजमत खान, सैफ अली, अजहर बाबा, गुड्डू महेवा, विशाल यादव जिला उपाध्यक्ष, अमन बिश्नोई नगर अध्यक्ष, हां तो पुराना, मलखान सिंह यादव राम प्रकाश गुप्ता,सनी यादव पवन यादव ,नईम अंकुर यादव , काशीखेरा, इरशाद खान, अजीत सिंह यादव, विश्व जीत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर.के.सिंह, चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा के अलावा पुलिस जवान जगह जगह तैनात रहे |

रिपोर्ट: रेहान रजा