Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
भारत

कालपी (जालौन):वरदोली तथा काशीरामपुर मे जन चौपाल आयोजित

कालपी (जालौन): बीती शाम को कदौरा विकास खंड के अलग - अलग ग्रामो मे उपजिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता मे जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर आगामी पंचायत चुनाव ने निर्भीकता एवं शांति पूर्वक ढंग से मतदान मे हिस्सा लेने का आव्हान किया है। ग्राम वरदोली तथा काशीरामपुर मे आयोजित चौपाल मे बोलते हुये उ
Share:
कालपी (जालौन):वरदोली तथा काशीरामपुर मे जन चौपाल आयोजित
Read in your preferred language.

कालपी (जालौन): बीती शाम को कदौरा विकास खंड के अलग - अलग ग्रामो मे उपजिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता मे जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर आगामी पंचायत चुनाव ने निर्भीकता एवं शांति पूर्वक ढंग से मतदान मे हिस्सा लेने का आव्हान किया है।

ग्राम वरदोली तथा काशीरामपुर मे आयोजित चौपाल मे बोलते हुये उपजिलाधिकारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को मद्देनज़र रखकर पुख्ता प्रबंध किये गये है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान नियमनुसार तरीके से अपने - अपने असलहो को जमा करा दे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर. के. सिंह ने कहा कि नाजायज़ शराब की विक्री तथा प्रयोग करने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा कठोर कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने चेतावनी स्वरूप कहा कि चुनाव मे गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने भयमुक्त होकर चुनाव मे शिरकत करने के लिये नसीहत दी। इस दौरान अधिकारियो ने ग्रामीणों की बातो को सुना जन चौपाल के उपरांत अधिकारियो ने मतदान केंद्र का भी निरीक्षक किया।