कालपी (जालौन): समाजवादी पार्टी तटस्थ सिपाही कहे जाने वाले नगर के तेज तर्रार नेता ईं•पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर को समाजवदी युवजन सभा की प्रदेश कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर नगर के सपाइयों ने हर्ष व्यक्त कर फूल माला पहनाते हुए बधाई दी।
नगर के प्रमुख गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त जानकारी दी
अपने मनोनयन पर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एवं युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार पुन: माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लिए युवजन सभा हर गांव गली घर घर जाकर सपा सरकार में हुए प्रदेश के चहुमुखी विकास को बताकर लोगों से सपा के पक्ष में वोट करने की अपील करेगी।
वर्तमान भाजपा सरकार को किसान विरोधी ठहराते हुए कहा कि देश में ७०प्रतिशत किसान है जिसे पर भाजपा ने किसान विरोधी कानून लाकर उन्हे उनके अधिकार से वंचित करने का कुचक्र रचा है पर किसानों के अधिकार के लिए किसानों की भलाई के लिए समाजवादी पार्टी ऊनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर लड़ रही है और जब तक ये काला कानून सरकार वापस नहीं लेती लड़ते रहेंगे।आज प्रदेश में लूट डकैती चोरी बालात्कार की बाढ़ आ गई है हर रोज कहीं न कंही ऐसी घटनायें अखबार सोशल मीडिया में पढी़ जा सकतीं हैं।प्रदेश सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल है आगामी २०२२के चुनाव में जनता इसे उखाड़ फेंकेगी।
उक्त अवसर पर प्रमुख रुप से वरिष्ठ सपा नेता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मलखान सिंह यादव,नीरज पाल,विकास यादव,शोभित ठाकुर,शिवम यादव सभासद प्रतिनिध,सनी पाल,मोसम यादव,प्रयांशू पुरवार,शेवेन्द्र ठाकुर,यश,विनय,हीरो,विशाल,विकास एवं अमन विश्नोई नगर अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेट आदि सपाई उपस्थित रहे।
UP News
कालपी (जालौन): ई•पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर सपा युवजन सभा प्रदेश समिति मे विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत
कालपी (जालौन): समाजवादी पार्टी तटस्थ सिपाही कहे जाने वाले नगर के तेज तर्रार नेता ईं•पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर को समाजवदी युवजन सभा की प्रदेश कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर नगर के सपाइयों ने हर्ष व्यक्त कर फूल माला पहनाते हुए बधाई दी। नगर के प्रमुख गेस्ट हाउस में प्रेस वार
Read in your preferred language.