Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
उत्तर प्रदेश

कालपी (जालौन) : हरमोहन सिंह यादव को जिला चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर सपाइयों में खुशी की लहर

कालपी (जालौन) समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व से समाजवादी पार्टी जिला सचिव हरमोहन सिंह यादव को जनपद जालौन के पंचायत चुनाव प्रभारी नामित किए जाने की खबर से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । खुशी जाहिर करते हुए सपा कार्यकर्ताओं नगर में जगह-जगह गोले दागे तथा मिठाइया बांट
Share:
कालपी (जालौन) : हरमोहन सिंह यादव को जिला चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर सपाइयों में खुशी की लहर
Read in your preferred language.

कालपी (जालौन) समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व से समाजवादी पार्टी जिला सचिव हरमोहन सिंह यादव को जनपद जालौन के पंचायत चुनाव प्रभारी नामित किए जाने की खबर से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । खुशी जाहिर करते हुए सपा कार्यकर्ताओं नगर में जगह-जगह गोले दागे तथा मिठाइया बांटी । खुशी जाहिर करने वाले कार्यकर्ताओं में मुख्यता दिलीप यादव (नगर उपाध्यक्ष सपा,)रोहित खटीक (नगर महा सचिव सपा), रामखेलावन यादव,रमेश यादव, सुशील यादव, मुन्नालाल, पंकज वर्मा ,नगर सचिव बलवान यादव, इरफान हुसैन ,राजेश बाबा ,अशरफ अंसारी, कल्लू वर्मा, मंगल यादव, सम्रत यादव ,करीब दो दर्जन समाजवादी साथियों ने एक साथ मिलकर हरमोहन सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की । समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की जिले के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय पूर्णतया सार्थक है हम इस निर्णय से पूर्व संतुष्ट हैं और उनके इस निर्णय का स्वागत करते हैं । हम सभी साथी कार्यकर्ता पूर्ण मेहनत,लगन से जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत दिलाएंगे । यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी ।

सवांददाता: रेहान रजा