Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
Entertainment

आमिर खान की '3 इडियट्स' को नकारने पर काजोल ने रखी राय, कहा- उनके बिना अच्छा किया

काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उन्होंने बताया है कि वह किस तरह से फिल्में चुनती हैं। काजोल ने बताया है कि उन्हें कई फिल्मों में काम करने के लिए ऑफिर मिले हैं और कुछ फिल्मों को उन्हें ठुकराना पड़ा जो बाद में ब्लॉकबस्टर बन गईं। हाल ही में पिंकविला से बातचीत में,
Share:
आमिर खान की '3 इडियट्स' को नकारने पर काजोल ने रखी राय, कहा- उनके बिना अच्छा किया
Read in your preferred language.

काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उन्होंने बताया है कि वह किस तरह से फिल्में चुनती हैं। काजोल ने बताया है कि उन्हें कई फिल्मों में काम करने के लिए ऑफिर मिले हैं और कुछ फिल्मों को उन्हें ठुकराना पड़ा जो बाद में ब्लॉकबस्टर बन गईं। हाल ही में पिंकविला से बातचीत में, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर खान और राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' को ठुकरा दिया था। हालांकि, काजोल को फिल्मों को ठुकराने का कोई पछतावा नहीं है। उनके मुताबिक अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती है तो वे मना करने से पहले ज्यादा नहीं सोचती हैं। बातचीत में काजोल ने कहा 'कई बार ऐसा होता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण '3 इडियट्स' है' काजोल ने कहा 'मुझे फिल्मों को ठुकराने का कोई पछतावा नहीं है। मुझे लगता है कि ये फिल्में उनकी हैं। जैसा कि कहा जाता है कि जिसका लिखा हुआ है उसको मिलता है। तो, मुझे लगता है कि मैंने उन फिल्मों के बिना भी अपने लिए बहुत अच्छा किया है।' साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म '3 इडियट्स' को लोगों ने खूब सराहा था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है। आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी की अदाकारी वाली यह फिल्म भारत की शिक्षा व्यवस्था पर हमला करती है। यह फिल्म नौजवानों के दिमाग में जगह बनाने में कामयाब रही। फिल्म में करीना कपूर ने अच्छी अदाकारी की थी।