Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद, लखीमपुर खीरी के दो शातिर गिरफ्तार

थाना कादरीगेट पुलिस ने रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी से 21 कार्टून अवैध आतिशबाजी (कुल वजन 657 किलोग्राम) बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Share:
फर्रुखाबाद: पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद, लखीमपुर खीरी के दो शातिर गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार 657 किलो अवैध आतिशबाजी और पिकअप के साथ दो अभियुक्त

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन व कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध आतिशबाजी के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को दबोचा है।

​घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण:

दिनांक 16.10.2026 को थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी (नंबर UP 31 CT 8826) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 21 कार्टून अवैध आतिशबाजी लदी हुई थी। पुलिस ने मौके से आतिशबाजी और वाहन को कब्जे में लेते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

​इस संबंध में थाना कादरीगेट पर मु०अ०सं० 249/2026 धारा 9(ख)(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. ​रवि (पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी जंगबहादुरगंज, थाना पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी)

  1. ​दीपक गुप्ता (पुत्र कमलेश गुप्ता, निवासी जंगबहादुरगंज, थाना पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी)

​बरामदगी का विवरण:

  • ​कुल 21 अदद कार्टून अवैध आतिशबाजी (कुल वजन 657 किलोग्राम)

  • ​01 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी (रंग सफेद, नंबर UP 31 CT 8826)

​आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कादरीगेट में विस्फोटक अधिनियम के तहत पूर्व में भी मुकदमा (मु०अ०सं० 248/26) पंजीकृत है।

​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरिकेश कुमार, कांस्टेबल डोरीलाल, कांस्टेबल रावेन्द्र तथा कांस्टेबल हिमांशु शामिल रहे।

​विशेष सूचना: जनपद में अवैध आतिशबाजी (पटाखों) के निर्माण, बिक्री और परिवहन की सूचना देने के लिए नागरिक पुलिस के CUG नंबर 7839856742 पर संपर्क कर सकते हैं|