Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

प्रयागराज-थाना खीरी जनपद प्रयागराज के ग्राम पंचायत डीही खुर्द मे पत्रकार ओम प्रकाश की हत्यारों ने की पीट पीट कर हत्या

कोरांव प्रयागराज- एक तरफ जँहा सरकार पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के प्रति अत्याचारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही का आश्वाशन दे रही है वही दूसरी तरफ पत्रकारों के ऊपर हत्यारे जान लेवा हमला कर पत्रकार की हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे सिद्ध होता है कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन से बे फिक्
Share:
प्रयागराज-थाना खीरी जनपद प्रयागराज के ग्राम पंचायत डीही खुर्द मे पत्रकार ओम प्रकाश की हत्यारों ने की पीट पीट कर हत्या
Read in your preferred language.


कोरांव प्रयागराज- एक तरफ जँहा सरकार पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के प्रति अत्याचारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही का आश्वाशन दे रही है वही दूसरी तरफ पत्रकारों के ऊपर हत्यारे जान लेवा हमला कर पत्रकार की हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे सिद्ध होता है कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन से बे फिक्र हैं और सरकार के आदेशों, निर्देशों का कोई अस्तित्व नही है बताते चले कि पत्रकार ओम प्रकाश भुर्तिया ग्राम पंचायत डीही खुर्द कल शाम को अपने घर से थोड़ी दूरी पर अपने पशु शाला की तरफ घूमने गये थे तभी पहले से घात लगाकर बैठे हत्यारों ने अचानक लाठी डंडे से पीट पीट कर उनकी हत्या कर दिया काफी देर तक घर न आने पर घर वालों ने पुकारते हुए पशु शाला की तरफ गए तो देखा की पत्रकार ओम प्रकाश बेहोश पड़े थे घर वालों ने उन्हें लेकर आनन फानन मे प्रयागराज जीवन ज्योति अस्पताल व आनंद हास्पिटल गए जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृत होने की सूचना पहुँचते ही परिवार में कोहराम मच गया l

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा
7571974858