Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

फर्रुखाबाद की बेटी जिया ने हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 जनपद की प्रतिभाशाली बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटर जिया ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा स्टेट शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिया ने 1000 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण प
Share:
फर्रुखाबाद की बेटी जिया ने हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए किया क्वालीफाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 जनपद की प्रतिभाशाली बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटर जिया ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा स्टेट शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिया ने 1000 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

जिया फर्रुखाबाद के ग्राम मौधा के पूर्व सैनिक स्वर्गीय गुलजारी लाल की पौत्री हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार सफलता के साथ जिया ने आगामी राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

जिया की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और जनपद में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। जिया लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

परिजनों का कहना है कि जिया ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल फर्रुखाबाद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी जिया से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि वह भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।