Friday, 30 October 2026 | 6:46 PM
भारत

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने वालों को JDU का जवाब

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जब से नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने हैं तब से उन्हें टारगेट किया जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था उन्हें मंत्री बनाया गया था. अब उनके स्वास्थ्य को लेकर हो रही टिप्पणी के बीच इस पर जेडीयू की प्रतिक्रिया
Share:
नीतीश कुमार के बेटे निशांत के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने वालों को JDU का जवाब

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जब से नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने हैं तब से उन्हें टारगेट किया जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था उन्हें मंत्री बनाया गया था. अब उनके स्वास्थ्य को लेकर हो रही टिप्पणी के बीच इस पर जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है.

जेडीयू के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "हर आदमी के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है. कोई आदमी जिम जाकर तीन घंटा पसीना बहाता है, कोई सुबह टहलता है, निशांत कुमार जी न टहलते हैं न जिम करते हैं… स्वस्थ हैं, कम चलते भी नहीं हैं."

श्रवण कुमार ने मीडिया से आगे कहा, "हमने दो दिन लगातार देखा है जब उनकी (निशांत) यात्रा चल रही थी… जिस तरह वे कार्यकर्ताओं से मिले, उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को सुना, उमड़ती भीड़ में जाकर लोगों की बात सुनी, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है… जो लोग तरह-तरह की बात करते हैं उनको नहीं कहनी चाहिए. निशांत कुमार युवा हैं, अच्छी सोच है, ऊर्जा है, ऊर्जा का इस्तेमाल करने दीजिए, आगे सब कुछ वो ठीक-ठाक करेंगे."