उत्तर प्रदेश
जौनपुर:भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में मौर्य शाक्य सभा द्वारा बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी को दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर/चंबलतारा:5 सितंबर को भगवान गौतम बुद्ध इंटर कालेज जौनपर में,मौर्य शाक्य सभा,प्रियदर्शी अशोक मिशन,लोकमंगल दल के तत्वाधान में शोषित पीड़ित के मसीहा जगदेव बाबू की सहादत दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित कर शहीद जगदेव बाबू को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को याद किया गया।शाक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष प्रेम
Read in your preferred language.
जौनपुर/चंबलतारा:5 सितंबर को भगवान गौतम बुद्ध इंटर कालेज जौनपर में,मौर्य शाक्य सभा,प्रियदर्शी अशोक मिशन,लोकमंगल दल के तत्वाधान में शोषित पीड़ित के मसीहा जगदेव बाबू की सहादत दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित कर शहीद जगदेव बाबू को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को याद किया गया।शाक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष प्रेम चंद मौर्य ने उपस्थित लोगो को बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद ने समाज के शोषितो ,वंचितों और समाज की कुरीतियों से लड़ते लड़ते अपने प्राण न्योछावर कर दिए।जिस समाज के लिए जगदेव बाबू ने अपनी जान दे आज वही समाज उनको भूल गया है।आज हम लोगो को बाबू जगदेव जी के विचारों को अपनाकर उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है तभी समाज और देश का भला होगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से शाक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र मौर्य,कमलाकांत मौर्य,प्रदीप कुमार मौर्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य,दूध नाथ मौर्य,पूर्व प्रधान देवानंद मौर्य,पूर्व प्रधान परमानंद मौर्य,शूद्र रामबाबू मौर्य,नरसिंह मौर्य,डीसी दादा,सुनील मौर्य,सोनू मौर्य,सब्लू मौर्य, रणजीत मौर्य, डॉ राजीव रत्न मौर्य,हिमांशु मौर्य,रूप चंद मौर्य ,कमलेश मौर्य के साथ साथ अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।