Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:पालीटेक्निक चौराहे पर समाजवादी कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश सरकार का फूका पुतला

जौनपुर:योगी सरकार में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर जौनपुर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की । लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओ पर हो रहे अत्याचार को रोकने मे
Share:
जौनपुर:पालीटेक्निक चौराहे पर समाजवादी कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश सरकार का फूका पुतला
Read in your preferred language.

जौनपुर:योगी सरकार में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर जौनपुर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की । लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओ पर हो रहे अत्याचार को रोकने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है । हथरस में दलित बेटी के सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई मौत पर बेटी की लाश को रातो रात जला दिया जाता है,इस तानासाही से उत्तर प्रदेश की जनता के लोगो मे भय उत्पन्न हो गया है समाज में बहन बेटियां महिलाएं सुरक्षित नहीं है ।पुतला दहन में मुख्य रुप से लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर एडवोकेट , समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवजीत यादव तथा दिलीप प्रजापति पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज कॉलेज युवराज सोनकर रमेश मौर्य सुनील चौहान आकाश सोनकर राज कुमार कनौजिया विनय यादव संदीप प्रजापति मनोज मौर्य सोनू शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।