Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:कृषि बिल 2020 के खिलाफ किसानों के समर्थन में उतरी सरदार सेना

किसानों के साथ अन्याय बन्द करें सरकार:अरविन्द पटेल जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन ने जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा देश भर के किसानों के हित में कृषि बिल 2020,वापस लिय
Share:
जौनपुर:कृषि बिल 2020 के खिलाफ किसानों के समर्थन में उतरी सरदार सेना
Read in your preferred language.

किसानों के साथ अन्याय बन्द करें सरकार:अरविन्द पटेल जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन ने जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा देश भर के किसानों के हित में कृषि बिल 2020,वापस लिया जाय तथा सम्पूर्ण स्वामिनाथन रिपोर्ट लागू किया जाय एवं वर्तमान समय में देश भर के किसानों को दिल्ली पहुंचकर उन्हे अपने बात रखने की आजादी दिया जाय। सरदार सेना सामाजिक संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जहां एक तरफ केन्द्र सरकार द्वारा तीन अलग-अलग रूप में किसान विरोधी बिल 2020 लाकर देश भर के किसानों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया वहीं जब हरियाणा,पंजाब, दिल्ली,उत्तर प्रदेश समेत तमाम प्रदेशें के किसान देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर मोदी सरकार के किसान बिल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं तो उन्हें मोदी सरकार के प्रसाशन द्वारा मारते- पिटते हुये गोलियों के दम पर उन्हें रोका जा रहा है।सीधे तौर पर वर्तमान सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है इसी क्रम में किसानों की आवाज बुलंद करने वाले सरदार सेना सामाजिक संगठन ने इसे आंदोलन का रूप दिया है जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जहां एक तरफ केंद्र सरकार ने किसान विरोधी एमएसपी गारंटी कानून बिल 2020 लाकर देश भर के किसानों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया वहीं किसान विरोधी सरकार द्वारा किसानों के खेतों में पराली जलाने को लेकर लगातार किसानों के साथ अत्याचार एवं अन्याय हो रहा है जिसको लेकर आज पूरे प्रदेश में सरदार सेना सामाजिक संगठन द्वारा किसानों के न्याय हेतु निम्नवत तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया-

  1. देश भर के किसानों के हित में टरढ गारंटी कानून लागू किया जाय।
  2. सरदार सेना परिवार यह मांग करता है कि कृषि बिल 2020 तत्काल निरस्त किया जाय।
  3. सम्पूर्ण स्वामिनाथन रिपोर्ट लागू किया जाय एवं वर्तमान समय में देश भर के किसानों को दिल्ली पहुंचकर उन्हे अपने बात रखने की आजादी दिया जाय ताकि लोकतंत्र की हत्या न हो।
    कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में कोई कार्य नहीं बल्कि इसके विपरीत किसान विरोधी बिल 2020 लाकर किसानों को गर्त में डालने का कार्य किया है भारत में किसानों की ऐसी दुर्दशा आजादी के 73 साल बाद भी दिख रही है हर तरफ पुलिस की लाठियां तथा सरकारों की साजिश का शिकार होना पड़ रहा है सरकार को किसानों पर इस प्रकार से अत्याचार नहीं करना चाहिए बल्कि देश का अन्नदाता खुश रहे ऐसा उचित उपाय निकालना चाहिए।इस इस दौरान लव कुश पटेल,धीरज यादव,बृजेंद्र कुमार पटेल,राजकुमार सिंह,अमर बहादुर चौहान,विपिन पटेल, शाहआलम अंसारी,राजकुमार पटेल,अवधेश कुमार मौर्य एडवोकेट,अमित पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।