Tuesday, 03 November 2026 | 3:18 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर/कूर्चनपुर:एक साथ जले तीन ट्यूबबेल,दीपावली के दिन भी पानी को तरसे लोग

जौनपुर:भंडारी वार्ड के कुर्चनपुर ,रसूलाबाद और मर्दानपुर के लोग दीपावली के दिन भी पानी के लिए तरसते रहे।बता दे कि एक साथ तीन ट्यूबबेल जलने से दीपावली के दिन भी पानी नहीं मिला।सबसे बुरी हालत कुरचनपुर वासियों की है यहां पानी कि किल्लत हमेशा बनी रहती है हालांकि गांव में एक विभाग द्वारा मिनी ट्यूबबेल लगव
Share:
जौनपुर/कूर्चनपुर:एक साथ जले तीन ट्यूबबेल,दीपावली के दिन भी पानी को तरसे लोग

जौनपुर:भंडारी वार्ड के कुर्चनपुर ,रसूलाबाद और मर्दानपुर के लोग दीपावली के दिन भी पानी के लिए तरसते रहे।बता दे कि एक साथ तीन ट्यूबबेल जलने से दीपावली के दिन भी पानी नहीं मिला।सबसे बुरी हालत कुरचनपुर वासियों की है यहां पानी कि किल्लत हमेशा बनी रहती है हालांकि गांव में एक विभाग द्वारा मिनी ट्यूबबेल लगवाया गया है लेकिन ग्रामवासियों का कहना है कि ट्यूबबेल अक्सर खराब रहता है, और कभी कभी दो तीन दिनों तक चालू ही नहीं किया जाता। समय से ट्यूबबेल चालू न करने की वजह से महीनों से समय से लोगो को पानी नहीं मिल पा रहा है कभी आधा घंटा तो कभी मात्र दस मिनट ही पानी आता है।गांव में हर घर में सौचालय है जिससे हर घर को सभी जरूरी कार्यों के लिए तीन सौ से चार सौ लीटर पानी की आवश्यकता होती है पानी न आने की वजह से लोग दूर दूर से सरकारी नलको से पानी भरकर ला रहे हैं।एक ओर जहां सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में भी हर घर नल से जल योजना चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर संबंधित विभाग की लापरवाहियों के चलते शहरी ग्रामीण इलाके में पानी को लोग तरस रहे हैं।