Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:जौनपुर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ जगदीश द्विवेदी के निधन पर की शोक सभा

जौनपुर: वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोकसभा जौनपुर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इकाई की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जनपद के सुजानगंज क्षेत्र के 80 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार डां जगदीश द्विवेदी के निधन पर 2 मिनट मौन रहकर शोक प्रकट किया गया।
Share:
जौनपुर:जौनपुर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ जगदीश द्विवेदी के निधन पर की शोक सभा
Read in your preferred language.

जौनपुर: वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोकसभा जौनपुर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इकाई की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जनपद के सुजानगंज क्षेत्र के 80 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार डां जगदीश द्विवेदी के निधन पर 2 मिनट मौन रहकर शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर विजय प्रकाश मिश्र ने उनके विषय मे कहा कि वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर जगदीश द्विवेदी 80 के दशक में अमृत प्रभात हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संपादक रहे। उन्होंने पत्रकारिता के आदर्शो का पालन करते हुए पत्रकारिता जगत में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। द्विवेदी जी पत्रकारिता के साथ-साथ राजनीति धर्म शास्त्र इतिहास और हिंदी साहित्य के विद्वान रहे। उनके निधन से साहित्य जगत की बहुत क्षति हुई है ।इस अवसर पर संतोष सोंथालिया, आदर्श कुमार ,प्रेम प्रकाश मिश्रा, सुधीर सिंह, डॉक्टर यशवंत गुप्ता, नरेंद्र गिरी ,रियाजुल हक, राजेश श्रीवास्तव,विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, असलम खान, देवेंद्र खरे, शब्बीर हैदर, सुधाकर शुक्ला ,संजय चौरसिया ,महर्षी सेठ, मनीष गुप्ता, यशवंत कुमार गुप्ता, भोले विश्वकर्मा, मोहर्रम अली, लाल बहादुर यादव, सहित अनेक पत्रकारो ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।