Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:शहीद जिलाजीत यादव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर: पुलवामा में आतंकवादियो से हुए मुठभेड़ में सिरकोनी थाना क्षेत्र के बहादुर पुर इजरी गांव के शहीद हुए जाबांज योद्धा जिलाजीत यादव का शव उनके पैतृक आवाश सुबह आठ बजे सेना के जवानों द्वारा सम्मानपूर्वक लाया गया।शव के आने पर वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम थी।जिलाजीत यादव अपने पिता के इकलौते पुत
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर: पुलवामा में आतंकवादियो से हुए मुठभेड़ में सिरकोनी थाना क्षेत्र के बहादुर पुर इजरी गांव के शहीद हुए जाबांज योद्धा जिलाजीत यादव का शव उनके पैतृक आवाश सुबह आठ बजे सेना के जवानों द्वारा सम्मानपूर्वक लाया गया।शव के आने पर वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम थी।जिलाजीत यादव अपने पिता के इकलौते पुत्र थे दो वर्ष पहले इनके पिता का भी देहांत हो गया था।शव यात्रा में लोगो का सैलाब चल रहा था जिसमे अधिकतर लोग हाथ मे तिरंगा लिए थे और भारत माता की जय,जिलाजीत यादव अमर रहे के गगन भेदी नारे लगा रहे थे।सिरकोनी से रामघाट पहुचने में दो घंटे का समय लग गया।घाट पर शहीद को सेना द्वारा सलामी देने के बाद परिवार द्वारा शहीद का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया।