जौनपुर: पी०यू०में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर किये जा रहे क्रमिक अनशन के चौथे दिन भी पूर्व की तरह धरना जारी रहा। प्रातः 11बजेअधिक संख्या में कर्मचारी धरने पर उपस्थित हुए। साथ ही अपने-अपने कार्यो को भी निपटाते रह।मीडिया प्रभारी डॉ दिलगीर हसन ने बताया कि कल कुछ समाचार पत्रों में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ सुशील कुमार द्वारा प्रेस नोट जारी करके धरना समाप्त होने की सूचना दिया गया था जो बिल्कुल ग़लत था। महामंत्री केशव प्रसाद यादव ने बताया कि हम लोगों ने धरना समाप्त नहीं किया है अधिकारियों से वार्ता हुई है सार्थक वार्ता हुई है। तथा कुलपति के समक्ष वार्ता की जायेगी मांगे मान ली जायेगी तभी धरना समाप्त किया जायेगा। कर्मचारी आक्रोश में हैं,हम लोगो की चारो मांगे जायज है उसे पूरा करना होगा ।उन्होंने कहा कि वि०वि०के मीडिया प्रभारी को कर्मचारी पदाधिकारियों तथा संघ के मीडिया प्रभारी से उनका पक्ष लेकर ही समाचार देना चाहिए। आज धरने पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष रामजस मिश्रा, जगदम्बा मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, राज नारायण सिंह, राधेश्याम सिंह, रामनाथ राम, विनय सिंह, लाल साहब चौहान, राम आसरे वर्मा, अश्वनी सिंह, अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह,प्रेम शंकर पान्डेय, राधे मोहन यादव, डॉ दिलगीर हसन, सम्पूर्णा नन्द पान्डेय आदि बहुत से कर्मचारी धरनारत रहे।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर:पूर्वांचल विश्व विद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन चौथे दिन भी रहा जारी
जौनपुर: पी०यू०में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर किये जा रहे क्रमिक अनशन के चौथे दिन भी पूर्व की तरह धरना जारी रहा। प्रातः 11बजेअधिक संख्या में कर्मचारी धरने पर उपस्थित हुए। साथ ही अपने-अपने कार्यो को भी निपटाते रह।मीडिया प्रभारी डॉ दिलगीर हसन ने बताया कि कल कुछ समाच
Read in your preferred language.