Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

जौनपुर: शाहगंज में भीषण सड़क हादसा एर्टिका की टक्कर से कई घायल, नाले के दलदल में फसा मासूम

शाहगंज( जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के नजीराबाद में बुधवार को नेशनल हाईवे 135 ए पर तेज रफ्तार एर्टिका से आ रही एर्टिका कार ने पहले बाइक और थार वाहन को टक्कर मारी इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से भीड़ गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पलट गई और मौके पर अफरा- तफरी मच गई ।बाइक प
Share:
जौनपुर: शाहगंज में भीषण सड़क हादसा एर्टिका की टक्कर से कई घायल, नाले के दलदल में फसा मासूम
Read in your preferred language.

शाहगंज( जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के नजीराबाद में बुधवार को नेशनल हाईवे 135 ए पर तेज रफ्तार एर्टिका से आ रही एर्टिका कार ने पहले बाइक और थार वाहन को टक्कर मारी इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से भीड़ गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पलट गई और मौके पर अफरा- तफरी मच गई ।बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हादसे में बाइक पर सवार रवि चौरसिय उम्र तकरीबन 35 वर्ष निवासी शेख अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर गंभीररूप से घायल हो गए। मां के हाथ से छिटककर नाले में गिरा मासूम। जानकारी के अनुसार निशा (30) पत्नी संदीप कुमार निवासी सराय मोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ़ अपने बेटे रियांश के साथ दवा लेकर लौट रही थी तभी हादसे के दौरान बच्चा मां के हाथ से छिटककर सड़क के कनारे स्थित नाले में जा गिरा। नाले में दलदल और गंदगी के कारण मासूम उसमें धंस गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक़ करीब 10 मिनट तक बच्चा दलदल में फंसा रहा ।बाद में तलाश के दौरान बच्चे की एक टांग दिखाई दी ।इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

वर्जन इनसेट में-इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना कोतवाली शाहगंज तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।