Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:जनरल इन्श्योरेंस एजेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इण्डिया जौनपुर इकाई का हुआ गठन।

जौनपुर: जनरल इन्श्योरेंस एजेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इण्डिया जौनपुर इकाई का हुआ गठन। जनरल इन्श्योरेंस एजेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जनपद जौनपुर शहर के तड़का बैंक्वेट हाल में एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे मऊ मण्डल कार्यालय के गवई संगठन के उत्तर प्रदेश संयोजक श्री टी०पी० सिंह, प्रदेश
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर: जनरल इन्श्योरेंस एजेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इण्डिया जौनपुर इकाई का हुआ गठन। जनरल इन्श्योरेंस एजेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जनपद जौनपुर शहर के तड़का बैंक्वेट हाल में एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे मऊ मण्डल कार्यालय के गवई संगठन के उत्तर प्रदेश संयोजक श्री टी०पी० सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णा नन्द चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास चन्द्र तिवारी, प्रदेश सचिव गणेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री सत्य प्रकाश पाण्डेय (बलिया), प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय कुमार पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह, एवं जिलाध्यक्ष बलिया श्री अमल कुंवर सिंह एवं जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्री सन्तोष कुमार सिंह ने जौनपुर आकर संगठन के जिला इकाई के पदाधिकारियों का गठन किया और अपने गवई संगठन को सकारात्मक दिशा देते हुए मजबूत बनाने पर बल दिया । गवई संगठन के जौनपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश यादव दि न्यू इण्डिया एश्योरेंस कंपनी उपाध्यक्ष श्री राज यादव यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी महामंत्री श्री मनोज गुप्ता नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कोषाध्यक्ष श्री प्रगति सिंह यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी संगठन मंत्री श्री अमित सिंह नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड संयोजक श्री सुरेश चन्द्र अग्रवाल जिसमे प्रदेश कमेटी की आई टीम ने टीम का गठन किया। इस मौके पर अभिकर्ता विजय मिश्रा, अनुराग यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह,कुंवर अमित सिंह,कृष्ण कुमार सिंह,सुरेश चंद्र अग्रवाल, सहित तमाम अभिकर्ता गण उपस्थित रहे। अंत मे जिला उपाध्यक्ष राज यादव में कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रदेश कमेटी और अभिकर्ता गण का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।