Tuesday, 03 November 2026 | 3:18 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: नगर पंचायत द्वारा दवा छिड़काव के नाम पर किया जा रहा खानापूर्ति

जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस समय मच्छरों के प्रकोप के कारण जहां लोग डेंगू व मलेरिया जैसी घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत में रहने वाले लोग पुरी तरह से परेशान है देर रात तक मच्छरों के चुगने से जाग रहे हैं मच्छरों का प्रकोप का आलम यह है कि दिन हो या रात उनका वार चलता ही र
Share:
जौनपुर: नगर पंचायत द्वारा दवा छिड़काव के नाम पर किया जा रहा खानापूर्ति

जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस समय मच्छरों के प्रकोप के कारण जहां लोग डेंगू व मलेरिया जैसी घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत में रहने वाले लोग पुरी तरह से परेशान है देर रात तक मच्छरों के चुगने से जाग रहे हैं मच्छरों का प्रकोप का आलम यह है कि दिन हो या रात उनका वार चलता ही रहता है मच्छरों के प्रकोप से अधिकांश छोटे-छोटे बच्चे मलेरिया व डेंगू की गिरफ्त में आ जा रहे हैं इसके बावजूद नगर पंचायत पुरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में मस्त है नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों का कहना है कि मच्छरों के दवा छिड़काव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है मच्छरों के विषैले प्रकोप से बचाने वह लोगों को राहत पहुंचाने का कोई उपाय ठीक ढ़ग से नहीं किया जा रहा जब कि शासन द्वारा इस विभाग को धन और दवा भी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी मच्छरों की हनक से भयभीत होकर उनके विरुद्ध अभियान चलाने में अपने आप को कमजोर समझते हैं क्या कारण है कि मच्छरों के विरुद्ध कीटनाशक दवा का छिड़काव सिर्फ नहीं के बराबर ही किया जा रहा और नहीं फागिंग मशीन द्वारा मच्छरों की जनसंख्या वृद्धि को कम करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में नगर पंचायत शासन के मन्सा को पूरी तरह से मुंह चिढ़ा रहा है