Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

जौनपुर: दहेज के लोभियों ने एक और विवाहिता को किया परेशान

जौनपुर: दहेज लेना अपराध है, लेकिन अभी भी दहेज के भूखे लोग इस परंपरा से उबर नहीं पाए हैं.इसके चलते आये दिन समाज में घटनाये सामने आती रहती हैं.ताजा मामला जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र का है जहां आरती देवी नाम की महिला अपने ससुराल वालों और पति के द्वारा प्रताड़ित की गई. आरती के मायके पक्ष ने पुलिस को तहर
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर: दहेज लेना अपराध है, लेकिन अभी भी दहेज के भूखे लोग इस परंपरा से उबर नहीं पाए हैं.इसके चलते आये दिन समाज में घटनाये सामने आती रहती हैं.ताजा मामला जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र का है जहां आरती देवी नाम की महिला अपने ससुराल वालों और पति के द्वारा प्रताड़ित की गई. आरती के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है की आरती का विवाह चार वर्ष पूर्व भगीरथ पुत्र लालचंद्र निवासी महमदपुर के साथ किया था ,शादी के समय अपनी हैसियत और मांग के अनुसार दहेज दिया था. लेकिन अभी भी लगातार दहेज की मांग की जाती रही है मांग पूरी न करने पर आरती को काफी मारा पीटा गया है.

सवांददाता: दिनेश कहार