Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

जौनपुर: हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट डीएम ने जारी की एडवाइजरी।

जौनपुर-जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन . ने जनपद वासियों से विशेष सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा -नर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिला अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच
Share:
जौनपुर: हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट डीएम ने जारी की एडवाइजरी।
Read in your preferred language.

जौनपुर-जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन . ने जनपद वासियों से विशेष सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा -नर्देशों का पालन करने की अपील की है।

जिला अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है तथा हिट को लेकर जारी अलर्ट 22 मई तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहने, सर को गमछा, टोपी या छाते से ढककर रखे ।