Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

जौनपुर :कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर किसानों से की गयी चर्चा

जौनपुर :कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा द्वारा गुरुवार को विकास खण्ड करंजाकला के जगदीशपुर, डालहनपुर एवं समसपुर गांव में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से आधुनिक तकनीकियों एवं कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणका
Share:
जौनपुर :कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर किसानों से की गयी चर्चा
Read in your preferred language.

जौनपुर :कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा द्वारा गुरुवार को विकास खण्ड करंजाकला के जगदीशपुर, डालहनपुर एवं समसपुर गांव में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से आधुनिक तकनीकियों एवं कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर किसानों से चर्चा की गई, जिसमें समन्वित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों की आय दूनी करने के उपाय, फार्मर रजिस्टी (किसान आईडी), फसलबीमा, एफपीओ द्वारा विपणन व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य, खरीफ फसलों के वेहतर उत्पादन वाली तकनीकियो एवं लाभकारी कृषि योजनाओं से  किसानों को विशेषज्ञों द्वारा जागरूक किया गया। कृषि वैज्ञानिक डा0 रत्नाकर पांडेय ने किसानों को वैज्ञानिक खेती कर अपनी आमदनी बढ़ाने का सुझाव दिया बताया कि जैविक खेती से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
 

उप परियोजना निदेशक आत्मा डा0 रमेश चंद्र यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने हेतु सन्तुलित खेती के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, मशरूम उत्पादन अति आवश्यक है ताकि कृषि विविधीकरण अपनाते हुए विभिन्न स्रोतों से अपनी आय में वृद्धि कर किसान अपनी समृद्धि कर कृषि का सतत विकास कर सकते है। कृषि वैज्ञानिक डा0 रूपेश सिंह ने खरीफ फसलों की  सुरक्षा की जानकारी दी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान भवन प्रकाश तथा संचालन एडीओ सहकारिता नंदकिशोर ने किया। इस मौके पर प्रधान राजकेशर पाल, एडीओ पीपी जितेंद्र सिंह, राम जतन यादव, राजनाथ यादव, राजकिशोर गौतम, कन्हैया बिन्द, अखिलेश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, राजनाथ सिंह, दिलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, शारद सिंह, सुगना देवी, रेनू, अनिता, प्रभावती पाल आदि किसान मौजूद रहे।