Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:धर्मापुर-बदमाशो ने गैस एजेंसी के कैशियर सत्यदेव मौर्य को लूट के नीयत से मारी गोली

प्राप्त जानकरी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार स्थित शिव हरि भारत गैस गोदाम पर रविवार को दोपहर के लगभग दो बजे तीन अज्ञात बदमाश गोदाम के कैश काउंटर पर पहुचकर सेल्समैन सत्यदेव मौर्य को कैश को लूटने को लेकर गोली चलाई । गोली सत्यदेव मौर्य को हाथ को छूते हुए निकल गयी तो सत्यदेव मौर
Share:
जौनपुर:धर्मापुर-बदमाशो ने गैस एजेंसी के कैशियर सत्यदेव मौर्य को लूट के नीयत से मारी गोली
Read in your preferred language.

प्राप्त जानकरी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार स्थित शिव हरि भारत गैस गोदाम पर रविवार को दोपहर के लगभग दो बजे तीन अज्ञात बदमाश गोदाम के कैश काउंटर पर पहुचकर सेल्समैन सत्यदेव मौर्य को कैश को लूटने को लेकर गोली चलाई । गोली सत्यदेव मौर्य को हाथ को छूते हुए निकल गयी तो सत्यदेव मौर्य ने दिलेरी दिखाते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनो बदमाशो से भिड़ गए। गोली की आवाज सुनकर तब तक ग्रामीण व बाजार के लोग मौके पर पहुंचे,लोगो की भीड़ आता देख तीनो बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकरी होते ही सीओ केराकत रणविजय सिंह व एसओ गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा गैस गोदाम पर पहुंच गए। बाजार में लगे तीन दुकानदारो के सीसीटीवी कैमरे फुटेज चेक किये। सेल्समैन ने घटना की जानकरी अपने मालिक अजीत पाल निवासी आजमगढ़ को दे दी है।बदमाशो का कोई सुराग नही मिल सका है।