Tuesday, 15 September 2026 | 3:08 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:लखनपुर (हिसामपुर) में जल्द ही शुरू होगा एक करोड़ की लागत से बनने वाले सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य

जौनपुर:जौनपुर जिले के लखनपुर (हिसामपुर) में जल्द ही एक करोड़ की लागत से बनने वाले सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास और निर्माण कार्य शुरू होगा।आज आठ नवंबर को जिला शाक्य मौर्य सभा के कार्यालय पर प्रियदर्शी अशोक मिशन, शाक्य मौर्य सभा सोसायटी एवम लोकमंगल दल की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संगठन के विस्तार ,सदस्यत
Share:
जौनपुर:लखनपुर (हिसामपुर) में जल्द ही शुरू होगा एक करोड़ की लागत से बनने वाले सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य
Read in your preferred language.

जौनपुर:जौनपुर जिले के लखनपुर (हिसामपुर) में जल्द ही एक करोड़ की लागत से बनने वाले सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास और निर्माण कार्य शुरू होगा।आज आठ नवंबर को जिला शाक्य मौर्य सभा के कार्यालय पर प्रियदर्शी अशोक मिशन, शाक्य मौर्य सभा सोसायटी एवम लोकमंगल दल की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संगठन के विस्तार ,सदस्यता अभियान ,संरक्षक मंडल का गठन,हर माह संगठन को अंशदान एवम सम्राट अशोक भवन निर्माण पर विस्तार रूप से चर्चा हुई।बताते चले सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास पांच अप्रैल को जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबूसिंह कुशवाहा जी के हाथों होना था मगर कोरोना महामारी के कारण शिलान्यास नही हो पाया।आज बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि जल्द ही सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता शाक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य एवम संचालन भानु प्रताप मौर्य द्वारा किया गया।गुरुजी के नाम से मशहूर प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य जी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए बताया की संगठन ही शक्ति है और संगठन के माध्यम से ही सत्ता मिलती है ।कार्यक्रम की समाप्ति पर अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य जी एवम संरक्षक शत्रुघ्न मौर्य जी को द दस्तक 24 के पत्रकार पंकज कुमार मौर्य की तरफ से दस्तक दृश्टिकोण पत्रिका भेंट किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से शाक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य,कोषाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य के निर्दल प्रत्यासी राम सकल मौर्य ,प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य,लोकमंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य,तेज बहादुर मौर्य ,एडवोकेट नंदलाल मौर्य,कैलाश मौर्य,डॉ रतन चंद मौर्य,सपा नेत्री पूनम मौर्य,परमानंद मौर्य,डॉ हीरालाल मौर्य,विजय कुमार मौर्य,भूपेंदर मौर्य,चंदन कुमार मौर्य,नरसिंग मौर्य के साथ साथ अनेक सम्मानित लोग और कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।