Tuesday, 15 September 2026 | 6:40 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: कॉमरेड कैलाशनाथ मौर्य लाल सलाम, आयोजित हुई शोक सभा

7 फरवरी 2021 बदलापुर जौनपुर: एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी से लम्बे समय से जुड़कर जनहित में संघर्षरत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य का देहांत 3 फरवरी 2021 को दोपहर लगभग 2.30 बजे उनके निवास स्थान मुरादपुर कोटिला में हो गया था। वे लगभग 70 वर्ष के थे और काफी दिन से गम्भीर बिमारी से जूझ रहे थे, उनका इलाज वाराण
Share:
जौनपुर: कॉमरेड कैलाशनाथ मौर्य लाल सलाम, आयोजित हुई शोक सभा
Read in your preferred language.

7 फरवरी 2021 बदलापुर जौनपुर: एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी से लम्बे समय से जुड़कर जनहित में संघर्षरत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य का देहांत 3 फरवरी 2021 को दोपहर लगभग 2.30 बजे उनके निवास स्थान मुरादपुर कोटिला में हो गया था। वे लगभग 70 वर्ष के थे और काफी दिन से गम्भीर बिमारी से जूझ रहे थे, उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। दिवंगत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य की शोक सभा 7 फरवरी को मुरादपुर कोटिला गांव में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत कामरेड SUCI(C) पार्टी के संस्थापक कामरेड शिवदास घोष के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी से लगातार जुड़े रहे और आवेदक सदस्य के रूप में कार्य करते रहे। कामरेड कैलाशनाथ मौर्य एक नेक दिल इंसान थे और हर तरह के अन्याय का विरोध करते थे। उनके देहांत से अपूर्णीय क्षति हुई है। पार्टी उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।