Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं प्रो. निर्मला एस मौर्या

जौनपुर : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पूर्व कुलसचिव उच्च शिक्षा व शोध संस्थान दक्षिण भारत हिदी प्रचार सभा मद्रास प्रो. निर्मला एस मौर्या को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. निर्मला की कुलपति पद पर नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि क
Share:
जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं प्रो. निर्मला एस मौर्या
Read in your preferred language.

जौनपुर : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पूर्व कुलसचिव उच्च शिक्षा व शोध संस्थान दक्षिण भारत हिदी प्रचार सभा मद्रास प्रो. निर्मला एस मौर्या को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. निर्मला की कुलपति पद पर नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। कुलपति प्रोफेसर डा. राजाराम यादव का कार्यकाल एक अगस्त को समाप्त हो गया था। जिसके बाद काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर डॉ. टीएन सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया था। इन्होंने एक अगस्त को प्रभारी कुलपति का पदभार ग्रहण कर किया था। शुक्रवार को महामहिम कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गवर्नर हाउस से जारी पत्र में प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 17 वां कुलपति नियुक्त किया है। वे कार्यभार ग्रहण कब करेंगी। फिलहाल इसकी जानकारी अभी विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं है।