Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
भारत

जौनपुर: तीन पिस्टल और 10 तमंचा सहित मुठभेड़ में पकड़े गए असलहा तस्कर।

केराकत (जनपुर) जिले में अवैध असलहो की तस्करी करने वाले गिरोह के ख़िलाफ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को थाना केराकत गौराबाद शाहपुर पुलिस, स्वाट/एस ओ जी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैंग लीडर शैलेश यादव के पैर में गोली लग गई। जबकि उसके तीन साथियों को भी गिर
Share:
जौनपुर: तीन पिस्टल और 10 तमंचा सहित मुठभेड़ में पकड़े गए असलहा तस्कर।
Read in your preferred language.

केराकत (जनपुर) जिले में अवैध असलहो की तस्करी करने वाले गिरोह के ख़िलाफ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को थाना केराकत गौराबाद शाहपुर पुलिस, स्वाट/एस ओ जी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैंग लीडर शैलेश यादव के पैर में गोली लग गई। जबकि उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार मोहर्रम पर्व के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि बगधरी नहर पुलिया पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर चार बदमाश केराकत क ओर भागरहे हैं। सूचना मिलते ही मल्लूपुर नहर पुलिया पर घेराबंदी की गई पुलिस ने जब संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबीकर्यवाही में गैंग लीडर शैलेश यादव के बाएं पैर में गोली लगी। जबकि बाकी तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। यह सभी लोग असलहा की खरीद फरोख्त का संगठित गिरोह चलते हैं और भारी मात्रा में हथियार सप्लाई करने जा रहे थे । पुलिस ने मौके से तीन देशी पिस्तौल, दस तमंचा, कारतूस दो मोटरसाइकिल और तीनमोबाइल फोन बरामद किए हैं । मुख्य आरोपी शैलेश यादव पर हत्या के प्रयास, चोरी , गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट , एससी एसटी एक्ट समेत जौनपुर , गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न स्थानों में 16 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी करन यादव पर भी पूर्व से आपराधिक मुकदमा दर्ज है। घायलशैलेश यादव को पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है।