Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

जौनपुर:अधिवक्ता के पुत्र का करंट की चपेट में आने से हुआ निधन

जौनपुर:प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शेखाही ब्लाक सुईथा जौनपुर के स्थायी निवासी श्री शिवप्रसाद यादव एडवोकेट दीवानी न्यायालय जौनपुर के अधिवक्ता एवम् पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट के जूनियर जो जौनपुर मे हुसेनाबाद देहात मे स्थित हाईडिल के सामने निजी मकान बनाकर रहते हैं। आज सुबह करीब 7 ब
Share:
जौनपुर:अधिवक्ता के पुत्र का करंट की चपेट में आने से हुआ निधन
Read in your preferred language.
जौनपुर:प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शेखाही ब्लाक सुईथा जौनपुर के स्थायी निवासी श्री शिवप्रसाद यादव एडवोकेट दीवानी न्यायालय जौनपुर के अधिवक्ता एवम् पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट के जूनियर जो जौनपुर मे हुसेनाबाद देहात मे स्थित हाईडिल के सामने निजी मकान बनाकर रहते हैं। आज सुबह करीब 7 बजे उनके तीन पुत्रों मे सबसे छोटा विवेक ऊर्फ अवनीश यादव का पेड मे उतरे करेंट के चपेट मे आने से दुखद निधन हो गया।विवेक ऊर्फ अवनीश यादव इसी साल इंटर की परीक्षा पास किया था और इस समय उसकी करीब 18 साल उम्र थी। अभी कुछ दिनों पहले उसका एक हाथ फ्रैक्चर होने की वजह से एक साल की पढाई वर्बाद हो गई थी और उसके कान मे मटर घुस जाने की वजह से डा एके सिंह के यहा दिखाने पर उसके कान का पर्दा फट गया था जिसका आपरेशन बी एच यू मे होने पर ठीक हुआ था। कुछ हफ्ते पहले वकील साहब की पत्नी फिसल कर गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी जिसमें उनकी कई हड्डिया टूट गयी थी। श्री शिवप्रसाद यादव एडवोकेट काफी मिलनसार और सज्जन व्यक्ति हैं।दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने मृतक विवेक ऊर्फ अवनीश यादव को अश्रुपूरित श्रध्दांजलि दी। अधिवक्ता श्री शिवप्रसाद यादव पर विपत्तियों का मानो पहाड़ टूट पड़ा है।